Mahindra Thar Roxx की ऑन-रोड कीमत व पूरा EMI प्लान
नई महिंद्रा थार रोक्क्स एक मशहूर ऑफ-रोड SUV बन चुकी है जिसको लोग इसके डिज़ाइन और परफॉरमेंस के कारण काफी पसंद कर रहे हैं।
इस रोक्क्स में आपको मिलते हैं कुल 18 मॉडल मिल जाते हैं जिनकी ऑन-रोड कीमत शुरू होती है ₹15.06 लाख रुपए से और जाती है ₹26.26 लाख रुपए तक।
आप इस गाडी को EMI पर भी खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको मात्र ₹4 लाख रुपए की डाउन पेमेंट देनी होगी जिसके बाद आपको अगले 5 सालों तक ₹23,000 रुपए की किस्त भरनी होगी इसके बेस मॉडल के लिए।
नई महिंद्रा थार रोक्क्स का डिज़ाइन काफी मस्कुलर और आकर्षक है जो आपको पहली नज़र में ही पसंद आने वाला है।
इस ऑफ-रोड SUV में आपको 4428 mm की लम्बाई, 1870 mm की चौड़ाई और 1923 mm की ऊंचाई देखने को मिल जाती है।
ऐसे तगड़े डिज़ाइन के कारण ही इस कार में आपको अच्छी रोड प्रजेंस मिल जाती है। नई महिंद्रा थार रोक्क्स केवल 5-डोर ऑप्शन के साथ आती है।