Hero Xtreme 250R हुई लांच जानिए क्या है कीमत और EMI प्लान

Hero Xtreme 250R में मिलते है बेहरीन फीचर

Hero MotoCorp भारत की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है जो रिलाएबल और अफोर्डेबल बाइक के लिए मशहूर है। कम्यूटर सेगमेंट में मजबूत होने के बाद, अब हीरो अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। हीरो Xtreme 250R एक नयी प्रीमियम बाइक है जो स्टाइल, परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है और नए राइडर को आकर्षित करने के लिए बनी है। आईये इस लेख की मदद से जानते है इस बाइक में क्या ख़ास फीचर देखने को मिलते है।

दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

Hero Xtreme 250R
Hero Xtreme 250R

Hero Xtreme 250R की डिज़ाइन बहुत ही मॉडर्न और एग्रेसिव देखने को मिलती है जो आज के नए ज़माने के राइडर को काफी पसंद आती है। यह बाइक Xtunt 2.5R कांसेप्ट पर आधारित है। इस बाइक में मस्कुलर फ्रेम और पतली स्लीक लाइन दी गयी हैं जो इसे एक पावरफुल और स्पीडी लुक देती हैं। बाइक के LED हेडलैंप न सिर्फ रात में अच्छी रौशनी को बेहतर बनाते हैं बल्कि इसके फ्यूचरिस्टिक स्टाइल को और भी अच्छा बनाते हैं।

हीरो Xtreme 250R में नए और मॉडर्न फीचर दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाते हैं। इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है जो स्मार्टफोन को आसानी से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। यह क्लस्टर स्पीड, इंजन तापमान, गियर पोजीशन और नेविगेशन जैसे ज़रूरी जानकारी दिखाता है जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी सुखद और आसान बनाता है।

पावरफुल इंजन के साथ मिलती है दमदार परफॉरमेंस

Hero Xtreme 250R
Hero Xtreme 250R

वही बात अगर परफॉरमेंस की करे तो Hero Xtreme 250R में 250cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा हुआ है जो 30PS तक की पावर और 25Nm का टार्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच का फीचर दिया गया है जो बाइक चलाने को और आसान और स्मूथ बनाता है। यह इंजन और फीचर मिलकर राइडिंग का अनुभव और भी ज्यादा मज़ेदार बना देते हैं।

विशेषताविवरण
इंजन250cc सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन
पावर30PS
टार्क25Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड गियरबॉक्स

जानिए कितनी है कीमत

Hero Xtreme 250R को 2025 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लांच किया गया है और इसकी कीमत ₹1,79,900 (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत पर यह बाइक मार्किट में एक अच्छा विकल्प है ख़ास कर जब इससे दूसरी बाइक जैसे KTM 250 Duke और सुजुकी Gixxer 250 से तुलना किया जाता है। यह बाइक सिमिलर फीचर ऑफर करती हैं लेकिन उन गाड़ियों की कीमत थोड़ा ज़्यादा देखने को मिलती है। इसलिए Hero Xtreme 250R अपनी कीमत के हिसाब से काफी वैल्यू ऑफर करती है।

डाउनपेमेंट EMI
₹20,000₹5,090
₹25,000₹4,940
₹30,000₹4,790
₹35,000₹4,640
₹40,000₹4,490