EICMA 2024 में शोकेस की गई हौंडा की तीन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर
हौंडा जो की एक जानी मानी और लोकप्रिय जापानीज टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी भी अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर अपने कदम बड़ा रही है। हौंडा कंपनी ने अभी हाल ही में हुए EICMA 2024 में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक वाहनों को शोकेस किया है। इन तीन वाहनों का नाम CUV e:, EV फन कांसेप्ट और EV अर्बन कांसेप्ट है। चलिए जानते है की क्यों होंगी ये तीन नई आने वाली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर भारत में इतनी खास।
- हौंडा लांच करेगा अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इ-बाइक।
- मिलेंगे मॉडर्न डिज़ाइन और आधुनिक फीचर के साथ।
- ब्रांड ने मिलान इटली ने चल रहे EICMA 2024 शो में दिखाए और भी नए व्हीकल।
1. हौंडा CUV e:

हौंडा CUV e असल में इस कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इनकी पहेली शोकेस करि गई इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऍम EM1 e है जो की 2023 के EICMA इवेंट पे शोकेस करि गई थी। हौंडा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोपियन मार्किट के लिए डिज़ाइन किया है। इस स्कूटर के नाम में CUV का मतलब है क्लीन अर्बन व्हीकल। ये एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी जो की एमिशन फ्री होगी और इसकी परफॉरमेंस 125 cc के इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसी होगी।
सूत्रों से मिली हुई जानकारी के अनुसार इस स्कूटर में आपको दो रिमूवेबल हौंडा मोबाइल पावर पैक e: बैटरी देखने को मिल जाएगी। ये दोनों बैटरी मिलके इस स्कूटर में 70 km की रेंज एक बार चार्ज करने पे देगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हौंडा दो प्रकार के TFT डिस्प्ले का विकल्प इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए देगी और ग्राहक अपनी पसंद और बजट अनुसार किसी का भी चयन कर सकते है। इस स्कूटर में आपको USB C सॉकेट, रिवर्स असिस्ट और LED हेडलाइट व् टेल लाइट देखने को मिल जाएगी।
2. हौंडा EV फन कांसेप्ट

हौंडा EV फन कांसेप्ट उन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में से एक है जो इस साल हुए EICMA इवेंट में दिखाई गई है। ये हौंडा कंपनी की पहेली नेकेड इलेक्टिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है। इस मोटरसाइकिल को हौंडा जल्द ही 2025 तक मार्किट में लांच करने का सोच रही है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में आपको 125 से लेके 150 cc तक की मोटरसाइकिल जितनी पावर देखने को मिल जाएगी।
3. हौंडा EV अर्बन कांसेप्ट

हौंडा EV अर्बन कांसेप्ट को लेके अभी तक ज्यादा जानकारी कंपनी दवारा बताई नहीं गई है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में आपको कितनी कैपेसिटी की बैटरी या कितनी रेंज दी जाएगी ये सभी जानकारी अभी तक गोपनीय राखी गई है। हलाकि इस इलेक्ट्रिक वाहन की जानकारी इसके लांच से एक साल पहले बता दी जाएगी। शोकेस करि गई EV अर्बन कांसेप्ट BMW की CE 04 जैसा डिज़ाइन लेके आती है ।