450 km की रेंज के साथ भारत में जल्द ही आ सकती है महिंद्रा की BE 09 इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV

भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्किट में इस समय महिंद्रा कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार का इंतज़ार किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम BE 09 हो सकता है। महिंद्रा एक भारतीय कार मैन्युफैक्चरर है जो हमेशा से ही अपनी SUVs के कारण लोकप्रिय रही है। ये कार कंपनी अब जल्द ही अपने पुरे लाइनअप को इलेक्ट्रिक बनाती हुई देखने को मिल सकती है। महिंद्रा के इसी विज़न की ओर बढ़ते हुए ये कंपनी जल्द ही अपनी नव इलेक्ट्रिक SUV BE 09 को लांच कर सकती है।

ये इलेक्ट्रिक कार असल में एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी। महिंद्रा 2030 तक भारत में अपनी अनेक इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लांच करना चाहती है और BE 09 भी उनके इसी प्लान का एक हिस्सा है। BE 09 को लेके मार्किट में अभी तक ज्यादा तर खबरे या तो शोकेस की गई BE 09 दो देख के बताई जा रही है या सूत्रों दवारा दी गई है। महिंद्रा कंपनी ने अभी तक इस कार के बारे में सभी जानकारिया खुल के नहीं बताई है।

कैसा हो सकता है डिज़ाइन ?

महिंद्रा BE 09
महिंद्रा BE 09

महिंद्रा की नई आने वाली BE 09 में आपको बोल्ड SUV वाला लुक दिया जा सकता है। ये कार शोकेस किये गए मॉडल अनुसार मॉडर्न ऑटोमोटिव डिज़ाइन के साथ देखने को मिलेगी। इस कार में आपको मस्कुलर स्टान्स, एग्रेसिव लाइन और स्ट्रीमलाइन बॉडी के भी मिलने की उम्मीद की जा रही है। शोकेस की गई BE 09 के अनुसार इस कार में आपको शार्प LED हेडलाइट और कमाडिंग ग्रिल दी जाएगी।

INGLO प्लेटफार्म का कर सकती है इस्तेमाल

महिंद्रा BE 09
महिंद्रा BE 09

महिंद्रा की ये नई आने वाली फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV असल में INGLO प्लेटफार्म पे बनाई जा सकती है। सूत्रों की मने तो इस कार में आपको 60 Kwh और 80 Kwh की बैटरी देखने को मिल जाएगी। साथ ही ये कार 175 kW की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भी आ सकती है। सूत्रों दवारा दी गई जानकारी के अनुसार BE 09 में आपको 450 km तक की रेंज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ऐसी उम्मीद की जा रही है की ये कार 285 PS की पावर RWD मॉडल में और 394 PS की पावर AWD मॉडल में पैदा करेगी।

क्या होगी कीमत ?

महिंद्रा कंपनी की आने वाली BE 09 इलेक्ट्रिक SUV को लेके ऐसा कहा जा रहा है की ये कार न केवल भारतीय मार्किट में बल्कि विदेशी मार्किट में भी लांच करि जा सकती है। इस वक्त इस कार को लेके जो भी जानकारी सूत्रों और शोकेस किये गए मॉडल को देख सामने आई है उससे एहि पता चलता है की ये कार हुंडई की Ioniq 5 से मुकाबला करेगी। BE 09 की कीमत को लेके कंपनी दवारा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो ये कार मत्र ₹45 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत पे भारत के अंदर लांच हो सकती है।