महिंद्रा & महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में एक मजबूत पोजीशन बना रही है ख़ास करके मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUVs पर फोकस करके।
इसके साथ ही कंपनी 2025 में तीन नए मॉडल लांच करने वाली है: महिंद्रा XUV.e8, महिंद्रा XUV.e9 और महिंद्रा BE.05 यह तीनों मॉडल अलग-अलग मार्किट सेगमेंट को टारगेट करेंगे और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी
आईये इन नए आने वाले SUVs के फीचर, स्पेसिफिकेशन और भारत की गाड़ियों की दुनिया पर इनका क्या असर हो सकता है इसके बारे में और जान लेते हैं।
Mahindra XUV.e8 एक बहुत ही मशहूर इलेक्ट्रिक SUV है जो की XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्शन है। उम्मीद है की इस गाड़ी का लांच दिसंबर 2024 में होगा।
यह SUV लेटेस्ट फीचर, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और अच्छी ड्राइविंग रेंज के साथ आएगी
इस गाड़ी को महिंद्रा के नए INGLO प्लेटफार्म बनाया गया है और इसके साथ ही इसमें 80 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है जो की 227 से 345 bhp तक की पावर देगा।