जल्द लांच होगी सोलर से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाडी – मिलेगी 250Km की लम्बी रेंज

सोलर पावर से चार्ज होने वाली Vayve Eva EV

भारत के अंदर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्किट बहुत तेज़ी से प्रगति कर रहा है। ग्राहक अब ICE इंजन वाली गाड़ियों को छोड़ EV खरीदना पसंद कर रहे है। EVs के अनेक फैयदे होने के बावजूद आज भी एक चीज़ ऐसी है जो EV खरीद रहे ग्राहकों को परेशान करती है। वो चीज़ है EV की चार्जिंग। किसी भी इलेक्ट्रिक गाडी को चार्ज करना पेट्रोल या डीजल गाड़िया जैसा सरल और तेज़ नहीं है। इसी समस्य का हाल भारत की पुणे आधारित इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरर कंपनी Vayve मोबिलिटी अपनी नई कार में लेके आई है।

इस कंपनी ने 2023 में अपनी रूफ माउंटेड सोलर पैनल वाली कांसेप्ट कार को शोकेस किया था। ये कार कंपनी अब जल्द ही भारत के अंदर अपनी इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को शोकेस कर सकती है। सूत्रों के अनुसार ये कार 2025 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाई जाएगी। Vayve की Eva कार आम EV चार्जिंग के साथ साथ सोलर चार्जिंग की सुविधा भी लाये जिसके चलते आप इस कार को चलते वक्त भी चार्ज कर पाएंगे।

  • इस कार की लम्बाई 3060 mm, चौड़ाई 1150 mm और ऊंचाई 1590 mm की हो सकती है।
  • भारत के अंदर ये कार छे आकर्षक रंगो के विकल्प में देखि जा सकती है।
  • इस कार में जो पैनोरमिक सनरूफ दी जाएगी वही सनरूफ सोलर पैनल का काम भी करेगी।

आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर

eva
Vavya Eva

Vayve कंपनी की Eva EV आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन के साथ देखने को मिल जाएगी। इस कार की लम्बाई 3060 mm, चौड़ाई 1150 mm और ऊंचाई 1590 mm की हो सकती है। इसके अलावा ये कार 2200 mm का व्हीलबेस साथ लेके आ सकती है। सूत्रों की माने तो इस कार में आपको 13 इंच के एलाय व्हील देखने को मिल सकते है। भारत के अंदर ये कार छे आकर्षक रंगो के विकल्प में देखि जा सकती है। इस कार में टचस्क्रीन डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दी जाएँगी जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ आएंगी।

परफॉरमेंस और रेंज

Vavya Eva
Vavya Eva

नई आने वाली Vayve Eva इलेक्ट्रिक कार में अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है। कुछ सूत्रों के अनुसार ये कार 250 km की रेंज एक सिंगल चार्ज में दे सकती है। इस कार में 40 Nm का पीक टार्क देखने को मिल सकता है। Eva EV रियर व्हील ड्राइव मोटर का इस्तेमाल करेगी। ये मोटर इस कार को 70 kmph की टॉप स्पीड दे सकती है। इस कार में जो पैनोरमिक सनरूफ दी जाएगी वही सनरूफ सोलर पैनल का काम भी करेगी।

विशेषताजानकारी
रेंज (सिंगल चार्ज)250 km
पीक टॉर्क40 Nm
ड्राइव सिस्टमरियर व्हील ड्राइव मोटर
टॉप स्पीड70 km

क्या हो सकती है कीमत ?

Vayve कंपनी ने अभी तक Eva EV को भारतीय मार्किट में लांच नहीं किया है। इस कार की कीमत क्या होगी और इसको कब तक लांच कर दिया जायेगा इस बात की कोई भी जानकारी ऑफिसियल तौर से कंपनी दवारा बताई नहीं गई है। लेकिन कुछ सूत्रों की माने तो नई आने वाली Vayve Eva EV जल्द ही भारत में देखने को मिल जाएगी। इस कार को चलने की लगात सूत्रों के अनुसार मत्र ₹0.5 रुपए किलोमीटर होगी जो की पेट्रोल कार से कई गुना कम है।

यह भी देखिए: ₹1.19 लाख की शुरुवाती कीमत पर लांच हुई Honda Unicorn 160 बाइक – मिलेंगे इतने ख़ास फीचर