यामाहा R15 V4 में मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस
यामाहा मोटर कंपनी जो की एक जानी मानी कंपनी है यह दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी में से एक है। यामाहा ख़ास अपनी स्टाइलिश डिज़ाइन, नए टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉरमेंस वाली बाइक के लिए मशहूर है। ये हमेशा से भारतीय राइडर की ज़रूरत और पसंद का ध्यान रखती हुई आयी है। R15 जो की एक बहुत ही मशहूर स्पोर्टबाइक है अब और एडवांस्ड होक R15 V4 बन गयी है। इस बाइक में नए फीचर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और भी ख़ास बनाते है। चलिए जानते है इस बाइक में क्या क्या ख़ास देखने को मिलता है।
यामाहा R15 V4 की आकर्षक डिज़ाइन

यामाहा R15 V4 की डिज़ाइन इस बाइक के रेसिंग हेरिटेज को दिखाती है। इस बाइक का लुक पतला और एग्रेसिव देखने को मिलता है जो देखने में काफी आकर्सक और स्मूथ लगता है। और इसके साथ ही इस बाइक का स्पोर्टी और मॉडर्न लुक इसे और भी ख़ास बनाता है। बाइक के आगे वाले हिस्से में LED हेडलाइट दी गयी हैं जो रात में अच्छी रौशनी देती हैं और बाइक को एक दम पावरफुल और एग्रेसिव लुक देती हैं।
मिलते है बेहतरीन फीचर

बात अब अगर इस बाइक के डिज़ाइन की बात करे तो यामाहा R15 V4 में एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं जो राइडिंग को और भी आसान और सुरक्षित बनाते हैं। इस बाइक का एक ख़ास फीचर इसका फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ह। ये क्लस्टर आपको रियल-टाइम जानकारियाँ देता है जैसे स्पीड, गियर का पोजीशन, फ्यूल का खर्च और लैप टाइमर। ये सब फीचर राइडर के लिए काफी मददगार होते हैं और राइडिंग को और भी मज़ेदार और आरामदायक बनाते हैं। इस बाइक का हर फीचर एक बेहतरीन और मॉडर्न राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
पावरफुल इंजन के साथ मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस
यामाहा R15 V4 एक दमदार और स्टाइलिश बाइक है जो की155 cc के इंजन के साथ आती है। ये इंजन 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का टार्क देता है जो बाइक को स्मूथ और बढ़िया परफॉरमेंस प्रदान करता है। बात अगर इस बाइक के माइलेज की करे तो इसकी माइलेज लगभग 45 kmpl देखने को मिल जाती है। बाइक का वजन केवल 141 kg देखने को मिलता है जो इसे चलने में स्टेबल और आरामदायक बनाता है। अपने स्पोर्टी लुक और एडवांस्ड फीचर के साथ ये बाइक उन लोगों के लिए बढ़िया है जो स्टाइल और परफॉरमेंस दोनों चाहते हैं।
विशेषताएँ | विवरण |
---|---|
इंजन | 155 cc |
पावर | 18.4 PS |
टार्क | 14.2 Nm |
माइलेज | 45 kmpl |
वजन | 141 kg |
जानिए क्या है कीमत
Yamaha R15 V4 की कीमत मार्किट में काफी सही रखी गयी है। अब बात अगर इस बाइक के शुरूआती कीमत की करे तो आपको इस बाइक के बेस वैरिएंट की कीमत ₹1.82 लाख से देखने को मिल जाती है जो की टॉप मॉडल के लिए ₹2.09 लाख तक जाती है। इस तरह की कीमत इसे एक बहुत ही अच्छी विकल्प बनाती है ख़ास कर उन लोगों के लिए जो एक हाई-परफॉरमेंस स्पोर्टबाइक लेना चाहते हैं। आईये जानते है क्या होंगे इस बाइक के EMI प्लान।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
R15 V4 Metallic Red | ₹1,82,600 | ₹36,520 | ₹3,145 |
R15 V4 Dark Knight | ₹1,83,600 | ₹36,720 | ₹3,161 |
R15 V4 Racing Blue, Intensity White, And Vivid Magenta | ₹1,87,600 | ₹37,520 | ₹3,222 |
R15 V4 M Metallic Grey | ₹1,98,800 | ₹39,760 | ₹3,368 |
R15 V4 M MotoGP Edition | ₹2,00,300 | ₹40,060 | ₹3,396 |
R15 V4 M Icon Performance | ₹2,09,800 | ₹41,960 | ₹3,502 |
यह भी देखिए: मात्र ₹2,500/महीने की EMI पर घर लाएं बिलकुल नया TVS Jupiter स्कूटर – 54km/l माइलेज के साथ!