महिंद्रा BE 6 में मिलते है बेहतरीन फीचर
महिंद्रा & महिंद्रा एक मशहूर भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी है जो अपने मजबूत और रिलाएबल व्हीकल, ख़ास कर SUVs बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज भी बढ़ा रही है क्यूंकि आजकल सस्टेनेबल मोबिलिटी सलूशन की डिमांड काफी बढ़ गयी है। BE.6 जो की एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV है जो महिंद्रा के लिए एक बड़ा कदम है। यह व्हीकल महिंद्रा के इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल फ्यूचर को लेकर जो कमिटमेंट है उसे दिखाती है। आईये फिर जानते है इस SUV में क्या क्या नए फीचर देखने को मिलते है।
- मिलता है मॉडर्न डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर का बढ़िया कॉम्बिनेशन।
- मात्र ₹ 18.90 लाख की शुरूआती कीमत पर मिलती है महिंद्रा BE 6।
आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

महिंद्रा BE 6 का डिज़ाइन काफी बोल्ड और मॉडर्न देखने को मिल जाता है। यह न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि काफी प्रैक्टिकल भी है। इसकी स्मूथ लाइन और फ्यूचर स्टिक लुक रोड पर इसको काफी आकर्षित बनाता है। इस कार का एयरोडायनामिक डिज़ाइन ड्रैग को कम करता है जिसकी वजह से यह और एफ्फिसिएंट और अच्छा परफॉर्म करती है।
BE 6 में कई एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं जो सफर को ज़्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं। इसकी केबिन में दो स्क्रीन का सिस्टम देखने को मिलते है एक 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले। यह दोनों स्क्रीन ऐसे बनाये गए हैं की उनका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे कनेक्टिविटी विकल्प भी दिए गए हैं जो आपके पर्सनल डिवाइस को आसानी से कनेक्ट करने में मदद करते हैं।
दो बैटरी पैक के साथ मिलती है दमदार परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात अगर करे तो BE 6 में दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं: 59 kWh और 79 kWh। अगर आप स्टैण्डर्ड बैटरी का चुनाव करते हैं तो मोटर 231 PS पावर उत्पन्न करती है और अगर आप बड़े बैटरी पैक का चुनाव करते हैं तो मोटर 286 PS पावर जेनेरेट करती है। अब बात अगर इस कार के रेंज की बात करे तो BE 6 की रेंज 682 km तक देखने को मिलती है। इसमें 175 kW DC फ़ास्ट चार्जिंग का विकल्प देखने को मिलता है जिससे आप 20-80 परसेंट तक बैटरी को सिर्फ 20 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।
विशेषता | 59 kWh बैटरी पैक | 79 kWh बैटरी पैक |
---|---|---|
इंजन पावर | 231 PS | 286 PS |
बैटरी क्षमता | 59 kWh | 79 kWh |
जाने कितनी है कीमत
महिंद्रा BE 6 की कीमत को ध्यान में रखते हुए इसको इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में स्मार्ट तरीके से रखा गया है। बात अगर कीमत की करे तो बेस मॉडल की कीमत ₹18.90 लाख से शुरू होती है जो उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व्हीकल ढून्ढ रहे हैं। अगर आपको ज़्यादा फीचर और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो हायर-स्पेस वैरिएंट मिलते हैं जिनकी कीमत ₹26.90 लाख तक जाती है। आईये जानते है क्या होंगे इसके EMI प्लान।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
BE 6 Pack One | ₹18,90,000 | ₹3,78,000 | ₹40,294 |
BE 6 Pack Two | ₹20,40,000 | ₹4,08,000 | ₹43,478 |
BE 6 Pack Three | ₹21,90,000 | ₹4,38,000 | ₹46,691 |
BE 6 Pack Two 79kWh | ₹21,90,000 | ₹4,38,000 | ₹46,691 |
BE 6 Pack Three 79kWh | ₹26,90,000 | ₹5,38,000 | ₹57,381 |