Tata Tigor में मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस
Tata मोटर एक प्रसिद्द भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है जो अपने व्हीकल के लिए भारतीय मार्किट में काफी मशहूर है। Tata मोटर काफी लोकप्रिय है अपने इनोवेटिव डिज़ाइन, मज़बूत क्वालिटी और सेफ्टी फीचर के लिए। यह कंपनी हमेशा से अपने ग्राहकों की जरुरत को समझ कर उन्हें बढ़िया विकल्प देती आयी है। टाटा Tigor जो की एक सब-कॉम्पैक्ट सेडान है जो अपने अलग डिज़ाइन, प्रैक्टिकल फीचर और सेफ्टी पर ध्यान देने के लिए मार्किट में अपनी एक ख़ास जगह बना चुकी है। आईये जानते है इस कार में और क्या खास देखने को मिलता है।
Tata Tigor की आकर्षक डिज़ाइन

Tata Tigor की डिज़ाइन बहुत ही मॉडर्न और देखने में अलग लगती है जो इसे दूसरे सेडान से काफी अनोखा बनाती है। इसकी डिज़ाइन एस्थेटिक पे ध्यान देती है और इसका शेप अनोखा देखने को मिलता है जो कॉम्पैक्ट होने के बावजूद काफी बोल्ड लगता है। Tigor के फ्रंट के हिस्से में बोल्ड ग्रिल्ल और क्रोम एक्सेंट दिए गए हैं और साथ ही प्रोजेक्टर हेडलाइट भी दी गयी हैं जो इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं।
मिलते है बेहतरीन फीचर

Tata Tigor में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो आपकी कम्फर्ट और कन्वेनैंस को ध्यान में रख कर बनाये गए हैं। इस कार में एक 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है की आप अपने फ़ोन को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं जिससे नेविगेशन और कम्युनिकेशन करना और भी आसान और सिंपल हो जाता है। यह सारे फीचर मिलके इस कार को एक बढ़िया विकल्प बनाते है।
पावरफुल इंजन के साथ मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस
वही बात अगर परफॉरमेंस की करे तो Tata Tigor में एक 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जो दो अलग-अलग विकल्पों में देखने को मिलता है। पहला विकल्प है पेट्रोल इंजन जो 86 PS पावर और 113 Nm टार्क देता है। दूसरा विकल्प है पेट्रोल-CNG इंजन जो 73.5 PS पावर और 95 Nm टार्क उत्पन्न करता है। दोनों इंजन के साथ आपको 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है जो आप अपनी ड्राइविंग की परेफरेंस के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन |
पेट्रोल इंजन | 86 PS पावर, 113 Nm टार्क |
पेट्रोल-CNG इंजन | 73.5 PS पावर, 95 Nm टार्क |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड मैन्युअल या 5-स्पीड AMT |
जानिए क्या है कीमत
Tata Tigor को इस तरह से कीमत दिया गया है ताकि यह हर तरह के ग्राहकों को पसंद आये। बात अगर कीमत की करे तो इसका बेस मॉडल ₹6 लाख की कीमत में मिलता है। यह कीमत अलग-अलग वैरिएंट और ट्रिम्स के हिसाब से बदलती है और जो टॉप-एन्ड मॉडल है उसकी कीमत आपको ₹ 9.50 लाख तक देखने को मिल जाती है। साथ ही इस मॉडल में एडवांस्ड फीचर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गयी है। आईये जानते है क्या होंगे इस कार के EMI प्लान।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Tigor XM | ₹6,00,000 | ₹1,20,000 | ₹12,749 |
Tigor XT | ₹6,70,000 | ₹1,34,000 | ₹14,250 |
Tigor XZ | ₹7,30,000 | ₹1,46,000 | ₹15,337 |
Tigor XT CNG | ₹7,70,000 | ₹1,54,000 | ₹16,048 |
Tigor XZ Plus | ₹7,90,000 | ₹1,58,000 | ₹16,348 |
Tigor XZ CNG | ₹8,30,000 | ₹1,66,000 | ₹17,057 |
Tigor XZ Plus Lux | ₹8,50,000 | ₹1,70,000 | ₹17,358 |
Tigor XZ Plus CNG | ₹8,90,000 | ₹1,78,000 | ₹18,068 |
Tigor XZ Plus Lux CNG | ₹9,50,000 | ₹1,90,000 | ₹18,883 |
यह भी देखिए: Hero की जल्द भारत में लांच होंगी दो नई स्कूटर और दो नई बाइक – जानिए क्या रहेगा ख़ास?