3 नई महिंद्रा मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUVs
महिंद्रा & महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में एक मजबूत पोजीशन बना रही है ख़ास करके मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUVs पर फोकस करके। इसके साथ ही कंपनी 2025 में तीन नए मॉडल लांच करने वाली है: महिंद्रा XUV.e8, महिंद्रा XUV.e9 और महिंद्रा BE.05 यह तीनों मॉडल अलग-अलग मार्किट सेगमेंट को टारगेट करेंगे और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, परफॉरमेंस, स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी को साथ में मिलाएंगे। आईये इन नए आने वाले SUVs के फीचर, स्पेसिफिकेशन और भारत की गाड़ियों की दुनिया पर इनका क्या असर हो सकता है इसके बारे में और जान लेते हैं।
महिंद्रा XUV.e8

Mahindra XUV.e8 एक बहुत ही मशहूर इलेक्ट्रिक SUV है जो की XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्शन है। उम्मीद है की इस गाड़ी का लांच दिसंबर 2024 में होगा। यह SUV लेटेस्ट फीचर, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और अच्छी ड्राइविंग रेंज के साथ आएगी। इस गाड़ी को महिंद्रा के नए INGLO प्लेटफार्म बनाया गया है और इसके साथ ही इसमें 80 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है जो की 227 से 345 bhp तक की पावर देगा। इसका मतलब ये है की ये SUV काफी दमदार परफॉरमेंस देगी। .
महिंद्रा XUV.e9

महिंद्रा XUV.e9, XUV.e8 के बाद आने वाला एक और रोमांचक मॉडल है जो महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्ट्रेटेजी को और मजबूत करेगा। उम्मीद है की इसका टेंटेटिव लांच 2024 के अंत तक हो सकता है। XUV.e9 उन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्पोर्टी डिज़ाइन और परफॉरमेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। यह XUV.e8 के साथ मिलकर काम करेगा लेकिन इसका लुक अलग दिया गया है जो की काफी स्टाइलिश लगता है। इस गाड़ी की एग्रेसिव स्टाइलिंगऔर स्ट्राइकिंग रियर प्रोफाइल इसे और भी आकर्षित बनाते हैं जो यंग खरीदारों को काफी पसंद आएगा जो स्टाइल और फंक्शनलिटी दोनों ढून्ढ रहे हैं।
महिंद्रा BE.05

महिंद्रा अगले साल एक नया इलेक्ट्रिक SUV लांच करेगी जो ब्रांड के BE रेंज का पहला मॉडल होगा। BE.05 की लम्बाई 4,370 mm देखने को मिलती है और इसका व्हीलबेस 2,775 mm है। यह SUV टाटा Curvv EV, नई मारुती सुजुकी eVX और हुंडई क्रेटा EV जैसे मॉडल से मुकाबला करेगी। हाल ही में आई न्यूज़ के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक SUV की प्रोडक्शन इस साल के अंत में शुरू होगी और इसके लांच की बात अगर करे तो उम्मीद है की इसका लांच जनवरी 2025 में होने वाला है। इसके साथ ही BE.05 को INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है।