620km की लम्बी रेंज के साथ आई Hyundai की बिलकुल नई 7-सीटर SUV – क्या रहेगी कीमत?

हुंडई Ioniq 9 में मिलेंगे बेहतरीन फीचर

हुंडई मोटर ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में अपनी एक मजबूत पोजीशन बनायीं है। यह कंपनी अपने इनोवेशन, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है और हमेशा से ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच करती रही है। Hyundai Ioniq 9 का लांच एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक स्पेसियस और पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV है जो भारतीय मार्किट में आयी है। यह व्हीकल उन फैमिली के लिए बढ़िया है जो सस्टेनेबल और लम्बे सफर करना चाहते है।

  • 620 km की बढ़िया रेंज के साथ मिलती है दमदार परफॉरमेंस।
  • 12-इंच का डिजिटल क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर।

दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

 हुंडई Ioniq 9
हुंडई Ioniq 9

आने वाली हुंडई Ioniq 9 का डिज़ाइन काफी मॉडर्न और स्लीक देखने को मिलता है जो इसे ट्रेडिशनल SUVs से अलग बनाते है। इसमें फ्लोइंग कर्व, शार्प लाइन और क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल्ल है जो इससे एक फ्यूचरिस्टिक और एयरोडायनामिक लुक देने में मदद करते हैं। इस कार का डिज़ाइन एस्थेटिक और एफिशिएंसी का अच्छा मिक्स है जिसमे एयरफ्लो को ऑप्टिमाइज़ किया गया है ताकि यह ज्यादा रेंज दे सके।

हुंडई Ioniq 9 में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस और पैसेंजर कम्फर्ट को बेहतर बनाते हैं। इस गाडी में एक लेवल 2+ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है जो कई राडार और सेंसर का इस्तेमाल करता है। इससे कार की सेफ्टी और कन्वेनैंस बढ़ जाती है। इसके अंदर एक पैनोरमिक कर्व डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है जिसमे 12-इंच का डिजिटल क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह सब फीचर यूजर एक्सपीरियंस को बहुत ही सिंपल और आसान बनाते हैं।

पावरफुल बैटरी विकल्प के साथ मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस

 हुंडई Ioniq 9
हुंडई Ioniq 9

बात अगर परफॉरमेंस की करे तो हुंडई Ioniq 9 अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई दिल्ली में दिखाई गयी है। इस कार में एक 110.3 kWh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 620 km की रेंज देती है। यह कार हुंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉडुलर प्लेटफार्म (E-GMP) पर बनायीं गयी है जो अल्ट्रा-फ़ास्ट 350 kW चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस चार्जिंग सिस्टम से कार की बैटरी को सिर्फ 24 मिनट में 10 से 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है। बात अगर इसके टॉप स्पीड की करे तो इसकी टॉप स्पीड 200 km/h तक देखने को मिल जाती है।

विशेषताविवरण
बैटरी क्षमता110.3 kWh
रेंज 620 km
टॉप स्पीड200 km/h

जानिये कितनी हो सकती है कीमत

आईये जानते है इस कार के कीमत के बारे में तो अभी तक इस कार के कीमत के बारे में कोई भी जानकारी ऑफिसियल तौर पर नहीं मिली है। लेकिन हुंडई Ioniq 9 को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में लांच किया जा सकता है। यह SUV अपनी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, स्पेसियस इंटीरियर और लम्बी ड्राइविंग रेंज के लिए जानी जायेगी। इसका मॉडर्न डिज़ाइन, अच्छी परफॉरमेंस और कई फीचर का कॉम्बिनेशन के साथ इसे एक प्रीमियम कीमत की रेंज में रखा जायेगा।

यह भी देखिए: 500km से अधिक रेंज और AWD के साथ जल्द ही आएगी नई टाटा Harrier EV – क्या रहेगी कीमत?