Hyundai भारत में जल्द लांच करेगी अपनी दो नई पावरफुल इलेक्ट्रिक गाड़ियां

हुंडई की दो नई आने वाली गाड़िया

हुंडई भारत के अंदर एक जानी मानी और लोकप्रिय साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। ये कार कंपनी भारत के साथ साथ विदेशी कार मार्किट में भी अपनी गाड़ियों के फीचर और आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए पसंद की जाती है। हुंडई ने भारत के अंदर जल्द ही अपनी कुछ नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लांच करने का सोचा है। ये कार कंपनी आने वाले 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपनी दो नई EVs को शोकेस कर सकती है।

1. हुंडई Creta EV

hyundai creta ev 3 1280x720.jpg
हुंडई Creta EV

हुंडई कंपनी की Creta भारतीय कॉम्पैक्ट SUV मार्किट में एक जानी मानी कार है। ये कार भारतीय ग्राहकों के बिच अपने अनोखे और आधुनिक डिज़ाइन के लिए पसंद की जाती है। इस कार में आपको कई ऐसे फीचर देखने को मिल जाते है जो इस कार में आरामदायक राइड का अनुभव कराते है। हुंडई अब जल्द ही अपनी इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक अवतार लांच करने वाली है। इस नई इलेक्ट्रिक Creta को Creta EV नाम दिया गया है। Creta EV को लेके ये उम्मीद की जा रही है की ये कार भारत में 17 January 2025 को लांच कर दी जाएगी।

ये कार भारत के अंदर मत्र ₹20 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत से शुरू हो सकती है। इस कार में आपको ब्लैंकेड ऑफ ग्रिल, एयरोडायनामिक व्हील और अनोखा बम्पर देखने को मिल जायेगा। ये कार तीन स्पोक वाले स्टीयरिंग व्हील के साथ आ सकती है जो की हुंडई Kona इलेक्ट्रिक में भी इस्तेमाल किया गया है। Creta EV में आपको 138 hp की पावर और 255 Nm का पीक टार्क देखने को मिल सकता है। यह कार 45 kWh की LFP बैटरी के साथ आ सकती है।

2. हुंडई Ioniq 9

99
हुंडई Ioniq 9

हुंडई भारत में जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लांच कर सकती है। इस नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Ioniq 9 होगा। ये कार असल में इलेक्ट्रॉनिक ग्लोबल मॉडुलर प्लेटफार्म पे बनाई जाएगी । इस कार में आपको किआ EV9 जैसा ही मैकेनिकल डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। इस कार की लम्बाई 5060 mm, उचाई 1790 mm और चौड़ाई 1980 mm की है। ये कार 3130 mm का व्हीलबेस साथ लाती है।

इस कार में आपको स्लीक एयरोडायनामिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये कार फूल विड्थ लाइट बंद के साथ आती है। इस कार में आपको फ्लश फिटेड डोर हैंडल देखने को मिल जाते है। हुंडई की Ioniq 9 लक्ज़री मल्टी स्पोक एलाय व्हील के साथ आएगी। सूत्रों के अनुसार इस कार में आपको 110.3 kWh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो 620 km की शानदार रेंज देगी। ये कार भारत के अंदर छे और सात सीटर कॉन्फ़िगरेशन देखने को मिल जाएगी । इस कार में आपको RWD और AWD का विकल्प भी देखने मिल सकता है।