सबसे पहले देखिए नई Mahindra XEV 9e के सभी वैरिएंट की कीमत व EMI प्लान

महिंद्रा XEV 9e में मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस

महिंद्रा & महिंद्रा एक प्रसिद्द भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी है जो अपने मजबूत और रिलाएबल व्हीकल ख़ास कर SUVs, के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल विकल्पों को बढ़ा रही है और XEV 9e इसमें एक महत्वपूर्ण स्टेप है। यह व्हीकल महिंद्रा के फ्यूचर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विज़न का एक हिस्सा है। XEV 9e को ऐसे डिज़ाइन किया गया है जो फ्यूचर के लिए रेडी हो और साथ ही इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस SUV का मुख्य फोकस डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी पर है। तो आईये जानते है इस गाडी में और क्या नया देखने को मिलता है।

महिंद्रा XEV 9e की आकर्षक डिज़ाइन

महिंद्रा XEV 9e
महिंद्रा XEV 9e

महिंद्रा XEV 9e का डिज़ाइन काफी अच्छा देखने को मिलता है जो मॉडर्न लुक और काफी प्रैक्टिकल एलिमेंट का एक सही मिक्स है। यह SUV INGLO इलेक्ट्रिक ओरिजिन आर्किटेक्चर पर बनायीं गयी है और इसकी डिज़ाइन में स्लीक शेप, मजबूत फ्रंट लुक और महिंद्रा का अनोखा स्टाइलिंग दिखाई देता है। इस कार में कुछ ख़ास फीचर जैसे bi-LED हेडलैंप और बोल्ड ग्रिल्ल भी देखने को मिलते हैं जो सिर्फ दिखने में अच्छी नहीं बल्कि काफी फंक्शनल भी है और साथ ही इस कार का डिज़ाइन एयरोडायनामिक को भी इम्प्रूव करता है।

मिलते है बेहतरीन फीचर

महिंद्रा XEV 9e अपने फीचर में भी काफी आगे है। इसमें कई सारे नए फीचर देखने को मिलते है जिनकी मदद से कार के कई महत्वपूर्ण फीचर जैसे इंफोटेनमेंट और स्मार्ट कनेक्टिविटी को मैनेज किया जा सकता है। इसके कुछ ख़ास फीचर हैं 16-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, और एक पैनोरमिक गिलास रूफ जो कार के अंदर का स्पेस और भी ज़्यादा खुला और एयरी फील करवाता है। ये सारे फीचर मिल के इस कार को लोगो के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते है।

मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस

वही बात अगर परफॉरमेंस कीकर तो महिंद्रा XEV 9e दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है: एक 59 kWh और एक 79 kWh पैक। 59 kWh पैक के साथ इसका मोटर 231 PS की पावर और 380 Nm का टार्क जेनेरेट करता है जो रियर व्हील को पावर देता है। दूसरी तरफ 79 kWh बैटरी पैक के साथ मोटर 286 PS की पावर और 380 Nm टार्क देती है और साथ ही दोनों बैटरी पैक का पॉवरट्रेन एक जैसा ही देखने को मिलता है। वही बात अगर रेंज की करे तो XEV 9e में 656 km तक की रेंज देखने को मिल जाती है।

विशेषता59 kWh बैटरी पैक79 kWh बैटरी पैक
इंजन पावर231 PS286 PS
टार्क380 Nm380 Nm
बैटरी क्षमता59 kWh79 kWh

जानिए क्या है कीमत

महिंद्रा XEV 9e की कीमत उसके एडवांस्ड फीचर और अच्छी परफॉरमेंस को देखते हुए रखी गयी है जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में एक अच्छा विकल्प बन जाती है। एंट्री-लेवल वैरिएंट की शुरुआत ₹21.90 लाख कीकीमत से होती है जो इसे दूसरे इलेक्ट्रिक SUVs के मुकाबले में काफी कॉम्पिटिटिव बनाती है। यह व्हीकल कई अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है जिसमें फुल्ली लोडेड पैक थ्री वैरिएंट की कीमत ₹30.50 लाख तक जाती है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत डाउनपेमेंट (20%)EMI
XEV 9e Pack One ₹21,90,000₹4,38,000₹46,691
XEV 9e Pack Two₹23,40,000₹4,68,000₹50,233
XEV 9e Pack Three₹24,90,000₹4,98,000₹53,808
XEV 9e Pack Two 79kWh₹24,90,000₹4,98,000₹53,808
XEV 9e Pack Three 79kWh ₹30,50,000₹6,10,000₹65,850

यह भी देखिए: जल्द ही आने वाला है Tata EV का IPO – क्या निवेश पर आपको भी मिलेगा मुनाफा?