चार इलेक्ट्रिक SUV जो देती हैं कमाल की परफॉरमेंस व लम्बी रेंज
ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ रही है और इससे इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड भी काफी बढ़ रही है। भारत और इमर्जिंग मार्किट में हुंडई Creta इलेक्ट्रिक, टाटा Curvv EV, महिंद्रा BE 6 और MG ZS EV जैसे SUVs काफी मशहूर हैं। इन गाड़ियों का रेंज और फीचर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो इलेक्ट्रिक व्हीकल में कम्फर्ट और प्रक्टिकलिटी ढूंढ रहे हैं। इस लेख में हम इन SUVs का तुलना करेंगे उनके रेंज और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए। तो चलिए जानते है इन मॉडल में क्या फीचर देखने को मिलते है।
1. हुंडई Creta इलेक्ट्रिक

हुंडई Creta इलेक्ट्रिक एक अच्छी और मजबूत विकल्प है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में अपनी जगह बना चुकी है। यह SUV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है – 42 kWh और 51.4 kWh। इसकी ARAI रेंज 473 किलोमीटर तक देखने को मिलती है जो इसे रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए काफी प्रैक्टिकल और लोगों की पसंद बनाती है। हुंडई ने Creta इलेक्ट्रिक के पॉवरट्रेन के डिटेल अभी तक नहीं बताये हैं। लेकिन कंपनी के हिसाब से इसका 51.4kWh मॉडल 0-100 kph सिर्फ 7.9 सेकंड में कर लेता है । इस वजह से यह कार टाटा Curvv EV के मुकाबले तेज़ है और ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है।
2. टाटा Curvv EV

अब बात अगर Tata Curvv EV की करे तो यह Creta इलेक्ट्रिक का एक मजबूत कॉम्पिटिटर है और टाटा मोटर का इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक डेरिंग कदम है। यह SUV आज के मॉडर्न लोगों के लिए ख़ास डिज़ाइन की गयी है। Curvv EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है – 45kWh और 55kWh जो एक बार चार्ज करने पर 400-500 km तक चल सकती है। यह रेंज उन लोगों के लिए बढ़िया है जो दूर तक सफर करना पसंद करते हैं और परफॉरमेंस भी बढ़िया चाहते हैं। इसके साथ 7.2kW AC और 70kW DC चार्जर विकल्प मिलते हैं जो फ़ास्ट और आसान चार्जिंग का वादा करते हैं।
3. महिंद्रा BE 6

Mahindra BE 6 एक मॉडर्न और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV है जो दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है – 59kWh और 79kWh। यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 556km से 682km तक की रेंज देती है जो काफी प्रैक्टिकल है। इसकी स्पीड भी काफी इम्प्रेससिवे देखने को मिलती है क्यूंकि यह सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100kmph तक पहुँच सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 7.2kW और 11.2kW AC चार्जर के साथ 175kW DC चार्जर का विकल्प दिया गया है जो फ़ास्ट और कनविनिएंट चार्जिंग इन्सुरे करता है। BE 6 उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो परफॉरमेंस और रेंज दोनों चाहते हैं।
4. MG ZS EV

MG ZS EV एक अच्छी और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक SUV है जो 50.3kWh की बैटरी के साथ आती है। यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 461km की रेंज देती है जो काफी लम्बी है। इसकी स्पीड भी काफी अच्छी देखने को मिलती है क्यूंकि यह 0 से 100kmph सिर्फ 8.5 सेकंड में पहुँच जाती है। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए इसमें 3.3kW और 7.4kW AC चार्जर के साथ 50kW DC फ़ास्ट चार्जर का विकल्प दिया गया है जिससे आपको फ़ास्ट चार्जिंग का फायदा मिलता है। ZS EV उन लोगों के लिए एक अच्छी विकल्प है जो कम्फर्ट, रेंज और परफॉरमेंस को महत्वपूर्ण समझते हैं।
यह भी देखिए: Kia की सबसे सस्ती SUV Syros की बुकिंग हुई शुरू – क्या रहेगी कीमत?