महिंद्रा की XEV 9e हुई लांच
महिंद्रा & महिंद्रा जो की एक प्रमुख भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी है। महिंद्रा अपने मजबूत और रिलाएबल व्हीकल के लिए काफी मशहूर है जो हमेशा से भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरत को ध्यान में रख कर बनाये जाते हैं। XUV 9e एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जो महिंद्रा के सस्टेनेबल मोबिलिटी और नए टेक्नोलॉजी के प्रति कमिटमेंट को दिखाती है। चलिए जानते है इस SUV में क्या ख़ास फीचर देखने को मिलते है।
आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

महिंद्रा XEV 9e का डिज़ाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न देखने को मिलता है जो इसे SUV मार्किट में अलग पहचान देती है। यह SUV महिंद्रा के नए INGLO आर्किटेक्चर पर आधारित है जो एयरोडायनामिक शेप और मज़बूत स्टान्स का बढ़िया कॉम्बिनेशन है जिससे इसकी स्ट्रीट प्रजेंस और भी मजबूत होती है। इस गाड़ी के फ्रंट में LED हेडलैंप दिए गये हैं जो सिर्फ अच्छी विजिबिलिटी नहीं बल्कि एक फ्यूचरिस्टिक लुक भी देते हैं।
महिंद्रा XEV 9e के अंदर काफी ऐसे फीचर दिए गये हैं जो कम्फर्ट, कन्वेनैंस और कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाते हैं। इसके डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन देखने को मिलती हैं जिनका साइज 12.3 इंच का मिलता है। इन स्क्रीन में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पैसेंजर स्क्रीन है। यह सब एडवांस्ड फीचर महिंद्रा के एड्रेनॉक्स सॉफ्टवेयर से चल रहे हैं जो वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं जो यूजर के अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं।
मिलेगी पावरफुल परफॉरमेंस

महिंद्रा XEV 9e में दो बैटरी विकल्प दिए गये हैं एक 59kWh और दूसरा 79kWh। यह अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखे हुए बनाये गये हैं। इस गाड़ी में सिंगल और ड्यूल मोटर सेटअप देखने को मिलते हैं जिसमे पावर 281 bhp तक मिलती है। इस SUV में रैपिड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है जिसमे 175 kW DC फ़ास्ट चार्जर से 20-80 परसेंट बैटरी सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो सकती है। यह फीचर EV यूजर के लिए काफी प्रैक्टिकल और एफ्फिसिएंट है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
बैटरी पैक | 59 kWh और 79 kWh |
मोटर | सिंगल और ड्यूल मोटर |
पावर | 281 bhp |
चार्जिंग टाइम | 20 मिनट में 20% से 80% चार्ज |
जाने कितनी है कीमत
अब बात अगर इस गाड़ी के कीमत की करे तो महिंद्रा XEV 9e की कीमत ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जो काफी कॉम्पिटिटिव है ख़ास कर एंट्री-लेवल वैरिएंट के लिए। इस कीमत की रेंज में यह इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में टाटा और हुंडई जैसे ब्रांड के मॉडल से अच्छा मुकाबला करती है। महिंद्रा का एम प्रीमियम गाड़ियों को एक अफोर्डेबल कीमत पर देने का है जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में ज़्यादा मशहूर किया जा सके।