महिंद्रा की XEV 9e को खरीदना हुआ आसान
महिंद्रा एक भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। ये कार कंपनी भारतीय मार्किट के साथ साथ विदेशी कार मार्किट में भी अपनी SUVs के लिए पसंद की जाती है। भारत के अंदर इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड में बढ़ोतरी को देख इस कार मैन्युफैक्चरर ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को कुछ समय पहले लांच किया था। ये इलेक्ट्रिक SUV इस वक्त भारत के अंदर बहुत ज्यादा चर्चा में है। इस इलेक्ट्रिक SUV का नाम महिंद्रा XEV 9e है । चलिए जानते है की क्यों है ये इलेक्ट्रिक SUV इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन और फीचर
महिंद्रा की नई XEV 9e में आपको आधुनिक ऑटोमोटिव एस्थेटिक देखने को मिल जाता है। ये SUV बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक वाइब के साथ आती है। इस कार कोइस महिंद्रा ने INGLO आर्किटेक्चर पे बनाया है। ये कार कूप जैसी बॉडी के साथ आती है जिसके कारण ये SUV रोड पे स्पोर्ट प्रजेंस लाती है। XEV 9e की लम्बाई 4789 mm की है वही इस कार की चौड़ाई 1907 mm और ऊंचाई 1694 mm की है । ये कार 2275 mm का व्हीलबेस साथ लाती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में आपको शार्प क्रीज़ और स्लीक फ्रंट देखने को मिल जाता है। ये कार बाई LED हेडलैंप और LED DRLs के साथ आती है। इस कार में आपको अनोखे डिज़ाइन वाली LED टेल लाइट भी देखने को मिल जाती है। महिंद्रा XEV 9e के रियर में स्लोपिंग रूफलाइन दी है। ये कार भारत के अंदर आठ आकर्षक रंगो क विकल्प में आती है, जैसे की रंगो रेड, नाब्युला ब्लू, अतियादी।
दमदार परफॉरमेंस और अच्छी रेंज

महिंद्रा XEV 9e के अंदर पावरफुल परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। ये इलेक्ट्रिक SUV दो प्रकार के बैटरी विकल्प में आती है : 59 kWh और 79 kWh। ये कार 175 kW की DC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिसके चलते आप इस कार को 20% से 80% तक चार्ज केवल 20 मिनट में कर पाएंगे। ये इलेक्ट्रिक SUV भारत के अंदर रियर व्हील ड्राइव और आल व्हील ड्राइव दोनों के विकल्प में देखने को मिल जाती है। महिंद्रा की ये कार 656 km तक की रेंज एक सिंगल चार्ज में देदेती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
बैटरी विकल्प | 59 kWh और 79 kWh |
चार्जिंग प्रकार | 175 kW DC फास्ट चार्जिंग |
चार्जिंग टाइम (20% से 80%) | केवल 20 मिनट |
व्हील ड्राइव विकल्प | रियर व्हील ड्राइव (RWD) और आल व्हील ड्राइव (AWD) |
रेंज (सिंगल चार्ज) | 656 km |
सेफ्टी फीचर और कीमत
महिंद्रा XEV 9e भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में आने वाली टाटा हरियर EV और सफारी EV से मुकाबला करती है। ये कार भारत के अंदर 7 एयर बैग, ESP और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आती है । महिंद्रा कंपनी ने अपनी इस कार को भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत किफायती कीमत पे लांच किया है। XEV 9e की कीमत मत्र ₹21.90 रुपए एक्स शोरूम राखी गई है। अगर आप अपने लिए एक फीचर लोडेड इलेक्ट्रिक SUV की तलाश कर रहे है। तो ये SUV आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|
₹3,00,000 | ₹41,144 |
₹4,00,000 | ₹38,786 |
₹5,00,000 | ₹36,429 |
₹6,00,000 | ₹34,071 |
₹7,00,000 | ₹31,714 |
₹8,00,000 | ₹29,357 |
यह भी देखिए: अब आपके सपनों की Honda बाइक मिलेगी इतने आकर्षक ऑफर के साथ – जानिए EMI प्लान