मारुती सुज़ूकी की 2 नई मिडसाइज SUVs
मारुती सुजुकी, जो भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी है जो 2025 में दो बहुत ही इंतज़ार किये गए मिडसाइज SUVs लांच करने वाली है : e-Vitara और मारुती Y17। यह दोनों कार भारतीय मार्किट के बढ़ते हुए मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला करेंगी क्यूंकि लोग अब ज़्यादा यूटिलिटी व्हीकल को पसंद कर रहे हैं। तो आईये इस आर्टिकल में हम इन दोनों कार के फीचर, स्पेसिफिकेशन और मार्किट में उनकी पोजीशन के बारे में जानेंगे।
Maruti e-Vitara

e-Vitara, मारुती सुजुकी की पहली फुल्ली इलेक्ट्रिक SUV है जो काफी लोगो को पसंद आती है। यह व्हीकल मिलन मोटर शो में उनवेल की गयी थी और साथ ही इस गाडी को मॉडर्न डिज़ाइन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है। e-Vitara में आपको दो बैटरी विकल्प देखने को मिलेंगे – 49 kWh और 61 kWh। बड़ी बैटरी वैरिएंट से एक चार्ज पर 500 km तक की रेंज मिल सकती है जो सिटी और लम्बे सफर दोनों के लिए बढ़िया है।
e-Vitara का इंटीरियर भी काफी इम्प्रेससिव देखने को मिल सकता है जिसमे हाई-टेक फीचर और स्पेसियस केबिन दिया जायेगा।इसके साथ ही इस कार में ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को संलेस्ली इंटेग्रटे करेगा ताकि आपको ज़रूरी जानकारिया आसानी से मिल सके।
Maruti Y17

दूसरी तरफ नयी Maruti Y17 यह ट्रेडिशनल इंटरनल कंबुसशन इंजन सेगमेंट में एक नया और बोल्ड स्टेप है। यह Grand Vitara का बड़ा वर्शन होगी जिसे 7 लोगों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इसलिए यह फैमिली के लिए एक अच्छा विकल्प है। Y17 की डिज़ाइन e-Vitara के जैसे ही देखने को मिल सकती है इसमें आपको कुछ सामान्य फीचर देखने को मिल जाएंगे जैसे की एक नया फ्रंट लुक, जिसमे बोल्ड LED DRLs और अपडेटेड बम्पर डिज़ाइन दी गयी होगी।
मारुती सुजुकी को Y17 में वही माइल्ड-हाइब्रिड और फुल-हाइब्रिड पॉवरट्रेन ऑफर किया जायेगा जो Grand Vitara में भी देखने को मिलता हैं। Grand Vitara का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम 75.8 kW और 136.8 Nm टार्क वाला 1.5-लीटर फोर-सिलिंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल या 6-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन के जरिये व्हील तक पावर भेजता है। इसके साथ ही उम्मीद है की यह कंपनी मैन्युअल वर्शन में AWD सिस्टम का विकल्प भी दे सकती है।