2026 में भारत में लॉन्च होगी हौंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश करने की घोषणा की है। इसके तहत हौंडा अपनी नई एलिवेट पर आधारित ईवी को 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह भारतीय बाजार के लिए होंडा का पहला पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन होगा जो देश में अलग नाम और डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा।
कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने पुष्टि की कि कंपनी 2026-2027 के बीच तीन इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें एलीवेट पर आधारित बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन (BEV), हाइब्रिड या पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाले दो अन्य मॉडल। यह होंडा की वैश्विक रणनीति का हिस्सा है जिससे ऑटोमेकर अपने पोर्टफोलियो में और इलेक्ट्रिक वाहनों को लगातार बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।
मुख्य हाइलाइट्स
- हौंडा 2027 तक भारतीय बाजार में अपनी नई गाड़ियां पेश करने की योजना बना रहा है।
- हौंडा अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप को भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और अपनी उपस्थिति को बढ़ाने की भी योजना बना रहा है।
- हौंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार को ACE कोडनेम दिया गया है जिसे जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा।
हौंडा एलिवेट परआधारित ईवी परियोजना का विवरण जानें

इस मॉडल का कोडनेम ACE (एशियन कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक) रखा गया है। इस ACE परियोजना का लक्ष्य एलिवेट-आधारित ईवी को भारतीय और निर्यात बाजारों के लिए एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करना है। होंडा भारत में उत्पादित वाहनों का 50-70% जापान में और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करने की योजना बना रही है।
होंडा भारतीय बाजार को समझता है जिसमें टाटा मोटर्स, एमजी और महिंद्रा जैसे शुरुआती प्रवेशक भारत के ईवी सेगमेंट में अपनी बढ़त को बनाए हुए हैं। हुंडई, मारुति सुजुकी और टोयोटा भी 2025 में अपनी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं जिससे बाजार में कम्पटीशन और भी बढ़ जाएगा।
हौंडा की रणनीति और चुनौतियाँ
होंडा भारत में अपनी सिटी के साथ एक मजबूत हाइब्रिड पेश करने वाली पहली कंपनी थी लेकिन इस मॉडल को मेनस्ट्रीम बाजार में इतनी सफलता नहीं मिली। 2027 में आने वाली CAFÉ 3 नॉर्म (कॉर्पोरेट औसत ईंधन अर्थव्यवस्था) लागू होने के साथ होंडा ईवी एक एहम भूमिका निभाएगा। कंपनी भारत में मजबूत हाइब्रिड की वर्तमान मांग को स्वीकार करते हुए हाइब्रिड और ईवी के साथ अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की योजना बना रहा है।
होंडा ने अपना पहला ध्यान एसयूवी सेगमेंट की ओर कर दिया है जिसने अभी तक भारत में काफी वृद्धि देखी है। 2030 तक होंडा अपने भारतीय पोर्टफोलियो में पांच एसयूवी मॉडल शामिल करने की योजना बना रहा है। मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट में होंडा एलिवेट की सफलता के बावजूद भारत में होंडा की बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2022-23 में 2.4% से 1.5% से नीचे गिर गई है। इसका मुख्य कारण सेडान की घटती मांग है जो होंडा की ताकत रही है।