टाटा मोटर की 3 नई SUVs
टाटा मोटर जो की एक जानी मानी कंपनी है जो की आने वाले साल 2025-26 में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs जैसे टाटा Harrier EV, टाटा Sierra EV और टाटा Safari EV को जल्द ही लांच कर सकती है। ये स्टेप कंपनी की इस बात को दिखाता है की वो भारत में सस्टेनेबल और इनोवेटिव मोबिलिटी सलूशन को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड है। आज कल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) की डिमांड बहुत बढ़ गई है और टाटा मोटर इस डिमांड को देखते हुए अपने इलेक्ट्रिक SUV मॉडल को इंट्रोडूस करने जा रही है। चलिए जानते है इन नए आने वाले मॉडल में क्या ख़ास देखने को मिल सकता है।
टाटा Harrier EV

टाटा Harrier जो ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाई गई थी जिसकी सूत्रों के मुताबिक़ उम्मीद है की मार्च 2025 तक भारत में लांच हो सकती है। टाटा Harrier EV ख़ास e-SUV Punch EV के Acti.EV प्लेटफार्म पर आधारित होगी जिसमे व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग जैसे फीचर दिए जायेंगे। टाटा Harrier EV में एक 60 kWh का बैटरी पैक दिया जायेगा जिसे एक बार चार्ज करने पर 500+ km तक की रेंज मिलने की उम्मीद की जा सकती है। Harrier EV के फ्रंट और रियर दोनों जगह पर इलेक्ट्रिक मोटर लगने की उम्मीद है। इसके साथ ही बात अब अगर इस गाडी के कीमत की करे तो इस बाइक की कीमत लगभग ₹25 लाख (एक्स-शोरूम) के आस-पास होने की उम्मीद है।
टाटा Sierra EV

टाटा मोटर ने अपनी आने वाली Sierra EV की लांच की घोषणा की है जो की उम्मीद है की अप्रैल 2025 या मार्च 2026 के बीच भारतीय मार्किट में आ सकती है। टाटा Sierra EV टाटा के जेन2 EV प्लेटफार्म पर आधारित होगी और इसका डिज़ाइन 90s की मूल Sierra SUV से प्रेरित होगा। इसके साथ ही इस गाडी में चौकोर-शेप के व्हील आर्च, हाई-सेट हुड और कर्व रियर साइड विंडो जैसे डिज़ाइन फीचर दिए गए होंगे जो उस समय की क्लासिक लुक को मॉडर्न टच देंगे। Tata Sierra EV में 45 kWh या 55 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसमे एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई होगी जो की एक बार चार्ज करने पर 550 km की रेंज दे सकती है। साथ ही ये अल्ट्रा-फ़ास्ट DC चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी जिससे चार्जिंग का समय काफी कम हो जायेगा।
टाटा Safari EV

टाटा Safari EV जो की Harrier EV के बाद जल्दी मार्किट में देखने को मिलेगी और साथ ही अपने नाम की लिगेसी को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। Safari नाम को हमेशा अपनी मजबूत प्रजेंस और लुक्सुरियस फील के लिए जानी गयी है। ये SUV Acti.EV प्लेटफार्म पर बनायीं जाएगी जो Harrier EV में भी इस्तेमाल किया गया है। टाटा Safari EV में थ्री-रो सीटिंग देखने को मिलेगी जो की बड़े परिवारों के लिए काफी बढ़िया होगी और पैसेंजर को सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिलेगी। इस गाड़ी के लांच की बात अगर करे तो उम्मीद है की यह गाड़ी साल 2025 के अंत तक लांच हो सकती है।