भारतीय मार्किट में लांच होंगी चार नई व प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां जिनमे मिलेगी दमदार परफॉरमेंस व लम्बी रेंज

4 नई इलेक्ट्रिक SUVs जो जल्द ही होंगी भारत में लांच

कार इंडस्ट्री एनवायरनमेंट-फ्रेंडली और सस्टेनेबिलिटी की तरफ बढ़ रहा है और इसके साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का ट्रेंड तेज़ी से बढ़ रहा है। भारतीय कार मार्किट में भी काफी जल्द नए EVs का लांच हो सकता है। यह गाड़ियां सिर्फ प्रदुषण-फ्री सफर का वादा नहीं करती, बल्कि नए टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश डिज़ाइन भी ऑफर करती हैं। भरता की 4 बड़ी कार कंपनी मारुती सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और टाटा जल्दी ही अपने नए इलेक्ट्रिक SUV मॉडल लांच करने वाली हैं जो मार्किट को एक नए लेवल पर ले जायेंगे। चाइये जानते है इन नए आने वाले मॉडल में क्या क्या चीज़े ख़ास देखने को मिल सकती है।

1. मारुती सुजुकी e Vitara

मारुती सुजुकी e Vitara
मारुती सुजुकी e Vitara

मारुती सुजुकी जल्दी ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara को लांच करने वाली है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में उसकी एंट्री का प्रतीक है। ये e Vitara मशहूर Vitara मॉडल का ही एक इलेक्ट्रिक वर्शन है जो मारुती की विश्वसनीयता और वैल्यू का बढ़िया मिक्स ऑफर करती है। इसकी डिज़ाइन बिलकुल मॉडर्न और स्टाइलिश देखने को मिल सकती है जिसमे पेट्रोल मॉडल के बेहतरीन फीचर भी शामिल हैं। स्पोर्टी लुक, स्लोपिंग रूफलाइन, एग्रेसिव फ्रंट डिज़ाइन और अनोखे LED लाइट इस गाड़ी को और भी ख़ूबसूरत बनाते हैं।

2. हुंडई Creta EV

हुंडई Creta EV
हुंडई Creta EV

हुंडई Creta EV उम्मीद है की जनवरी 2025 में लांच हो सकती है। अब इस कार के रेंज की बात अगर करे तो ये एक बार फुल चार्ज पर 450 km से ज़्यादा चल सकती है। ये गाड़ी रिवाइज्ड K2 प्लेटफार्म पर बनी है जो पेट्रोल और डीजल मॉडल में भी इस्तेमाल होता है। Creta EV में लगभग वही सारे फीचर दिए गए होंगे जो स्टैण्डर्ड Creta में भी मिलते हैं। लेकिन इसका बाहर का डिज़ाइन थोड़ा अलग और खास देखने को मिल सकता है जो इसके इलेक्ट्रिक व्हीकल होने को और बेहतर दिखायेगा।

3. महिंद्रा XUV700 EV

महिंद्रा XUV700 EV
महिंद्रा XUV700 EV

महिंद्रा हमेशा से भारत के ऑटोमोटिव मार्किट में ख़ास कर SUV सेगमेंट में सबसे आगे रही है। अब महिंद्रा XUV700 EV के साथ अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सफर शुरू कर रही है। XUV700 के पेट्रोल और डीजल मॉडल पहले ही काफी सफल और लोकप्रिय हो चुके हैं। अब इसका इलेक्ट्रिक वर्शन महिंद्रा की मजबूत इंजीनियरिंग और नए और मॉडर्न इलेक्ट्रिक सलूशन का कॉम्बिनेशन दिखायेगा। ये गाड़ी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति कमिटमेंट को और मज़बूती से सबके सामने दिखाएगी।

4. टाटा Harrier EV

टाटा Harrier EV
टाटा Harrier EV

टाटा मोटर ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में अपनी एक मज़बूत पहचान बनायीं है। इसका कारन है इसके नए और वैल्यू-पैक्ड मॉडल जो लोगों को पसंद आये है। अब इसके साथ ही टाटा Harrier EV जल्दी ही मार्किट में आने वाली है। ये अपने पहले से मशहूर Harrier SUV की सफलता को और आगे बढ़ाएगी और इलेक्ट्रिक व्हीकल के नए स्टैण्डर्ड सेट करने का लक्ष्य रखेगी।

यह भी देखिए: 35km/l के बढ़िया माइलेज के साथ के साथ मिलेगी नई KTM Duke 200 बाइक