Mahindra की लांच होंगी 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां – XUV700 EV भी है शामिल

महिंद्रा की चार नई SUVs

इस समय ऑटोमोटिव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ रही है और महिंद्रा & महिंद्रा जो भारत की एक मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी है जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बड़े कदम उठा रही है। यह कंपनी सस्टेनेबिलिटी और नए इनोवेशन पर ध्यान देते हुए साल 2025 में अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल लांच करने की तैयारी में है। इन नए मॉडल में महिंद्रा BE 6, महिंद्रा XEV 9e, महिंद्रा XEV 7E और महिंद्रा XUV 3XO EV शामिल हैं। चलिए इस लेख की मदद से जानते है इन आने वाले मॉडल में क्या क्या नया देखने को मिल सकता है।

1. महिंद्रा BE 6

महिंद्रा BE 6
महिंद्रा BE 6

चलिए बात करते है महिंद्रा के महिंद्रा BE 6 मॉडल के बारे मे तो महिंद्रा ने BE 6 की शुरुआती कीमत ₹18.90 लाख रखी है लेकिन इसकी पूरी कीमत का अनाउंसमेंट इस महीने होंगे और यह उम्मीद है की इसकी कीमत ₹25 लाख तक जा सकती है। इसकी डेलिवेरी फरवरी के अंत से शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही बात अगर डिज़ाइन की करे तो BE 6 का डिज़ाइन काफी बोल्ड देखने को मिल सकता है उम्मीद है की इस गाड़ी में 79kWh बैटरी देखने को मिल सकती है जो की 682km की ARAI रेंज देती है और 281hp और 380Nm का पावर।

2. महिंद्रा XEV 9e

महिंद्रा XEV 9e
महिंद्रा XEV 9e

XEV 9e एक बड़ी और स्टाइलिश कूप-SUV है जो अपना प्लेटफार्म, बैटरी और पॉवरट्रेन BE 6e के साथ शेयर करती है। इस गाड़ी में 59kWh और 79kWh के दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं जो की 542km और 656km तक की रेंज देते हैं। XEV 9e का केबिन और लगेज स्पेस BE 6e से ज़्यादा देखने को मिलती है और इसमें पैसेंजर के लिए अलग से इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे नए फीचर भी देखने को मिलते हैं। इस SUV की कीमत BMGE 2025 इवेंट में अन्नोउंस होंगी और डेलिवेरी फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएँगी। उम्मीद है की इस SUV की कीमत ₹21.90 लाख से ₹30 लाख तक हो सकती है।

3. महिंद्रा XEV 7E

महिंद्रा XEV 7E
महिंद्रा XEV 7E

बात अब अगर महिंद्रा XEV 7E की बात करे तो यह SUV, XUV700 का आल-इलेक्ट्रिक मॉडल का एक अपग्रेडेड वर्शन है। इसका डिज़ाइन 2022 में दिखाए गए कांसेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता होगा लेकिन XEV 9e के मुकाबले में इसका स्टान्स और डिज़ाइन थोड़ा ज़्यादा सिंपल और अपराइट होगा। XEV 9e और XEV 7e के फीचर, सेफ्टी किट, टेक्नोलॉजी, बैटरी और पॉवरट्रेन विकल्प लगभग एक जैसे ही देखने को मिलेंगे। इस SUV का रेंज और परफॉरमेंस भी एक जैसे होने की संभावना है। बात अब अगर इस SUV की कीमत की करे तो उम्मीद है की इसकी कीमत ₹20 लाख से ₹30 लाख के बीच होगी जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत कन्टेंडर बनाती है।

4. महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा XUV 3XO EV
महिंद्रा XUV 3XO EV

XUV 3XO EV, XUV400 EV का 200mm छोटा वर्शन होगा जिसमे डिज़ाइन कॉम्पैक्ट SUV जैसा देखने को मिलेगी पर कुछ EV-स्पेसिफिक बदलाव भी होंगे। सूत्रो के मुताबिक़ इस गाड़ी में 35kWh की बैटरी दी गयी होगी जो XUV400 के 40kWh बैटरी से थोड़ी छोटी है। यह बैटरी टाटा Nexon EV के कम्पटीशन में बेहतर पोजीशन बनाने में मदद करेगी। बात अगर कीमत की करे तो इसकी कीमत ₹15-20 लाख के बीच होने की उम्मीद है और उम्मीद है की यह SUV साल 2025 के बीच में लांच हो सकती है।

यह भी देखिए: अब इतनी कम कीमत में होगी सुपरबाइक चलाने का सपना पूरा – किफायती कीमत चौंका देगी आपको