Kia जल्द ही लांच कर सकती है अपनी नई EV5 इलेक्ट्रिक गाडी – देगी 720Km की लम्बी रेंज?

किआ की नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUV

इस वक्त भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड बढ़ती ही चली जा रही है। इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs को लांच करने की तैयारी में लगे हुए है। इन्ही मैन्युफैक्चरर में से एक किआ मोटर भी है। किआ एक जानी मानी और लीडिंग साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। ये कार कंपनी अपनी गाड़ियों के आकर्षक डिज़ाइन और इनकी गाड़ियों के फीचर के लिए जानी जाती है।

भारत के अंदर किआ कंपनी की EV5 इलेक्ट्रिक SUV को लेके इस वक्त सभी ग्राहक और ऑटोमोबाइल उत्साही बहुत उत्सुक है। किआ EV5 इस कंपनी की एक नई आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है। ये कार EV सीरीज के अंदर EV6 और EV9 के निचे लाइनअप में राखी जा सकती है। किआ की ये नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUV असल में इस कंपनी का सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन के प्रति कमिटमेंट को दिखाती है। अगर आप आने वाले समय में अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सोच रहे है। तो ये कार आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

  • इस कार में आपको टाइगर फेस देखने को मिल सकता है जो की किआ कंपनी का सिग्नेचर डिज़ाइन एलिमेंट है।
  • कुछ सूत्रों की माने तो ये कार भारत में दो प्रकार के बैटरी विकल्प में देखने को मिल सकती है : 64 kWh और 88 kWh।
  • ये कार EV9 से प्रेरित डिज़ाइन एलिमेंट का इस्तेमाल कर सकती है।

आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर

Kia EV5 UPCOMING
किआ EV5

किआ की नई EV5 में आपको बोल्ड और आधुनिक डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। ये कार EV9 से प्रेरित डिज़ाइन एलिमेंट का इस्तेमाल कर सकती है। इस कार में आपको टाइगर फेस देखने को मिल सकता है जो की किआ कंपनी का सिग्नेचर डिज़ाइन एलिमेंट है। ये कार स्लीक LED हेडलैंप के साथ आएगी। इस कार के डायमेंशन की बात करि जाये तो सूत्रों के अनुसार इस कार में आपको 4615 mm की लम्बाई, 1875 mm की चौड़ाई और 1715 mm की ऊंचाई देखने को मिल सकती है।

क्या मिल मिल सकती है पावरफुल परफॉरमेंस ?

किआ EV5
किआ EV5

किआ की नई आने वाली EV5 इलेक्ट्रिक SUV को लेके अभी तक कंपनी दवारा ज्यादा तर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ सूत्रों की माने तो ये कार भारत में दो प्रकार के बैटरी विकल्प में देखने को मिल सकती है : 64 kWh और 88 kWh। इसके अलावा इस कार में आपको 217 PS और 530 km की रेंज 64 kWh की बैटरी के साथ देखने को मिल सकती है। वही 88 kWh की बैटरी वाले वैरिएंट में आपको 217 PS की पावर और 720 Km की रेंज देखने को मिल जाएगी।

किआ EV5 इलेक्ट्रिक SUV के विवरणविवरण
बैटरी विकल्प64 kWh और 88 kWh
पावर (दोनों वैरिएंट्स में)217 PS
64 kWh बैटरी की रेंज530 km
88 kWh बैटरी की रेंज720 km

सेफ्टी फीचर और अनुमानित कीमत

सेफ्टी फीचर की बात करि जाये तो ये कार सात एयर बैग और ADAS सुइट के साथ आएगी। भारत के अंदर ये कार इस वक्त हुंडई की Ioniq 5 और किआ EV6 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी। अभी तक इस कार की कीमत को लेके कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार EV5 की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹55 लाख रुपए एक्स शोरूम हो सकती है। अगर ये कार इसी अनुमानति कीमत के आस पास की कीमत पे लांच होती है तो ये कार भारत अपने सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

यह भी देखिए: भारत के सबसे स्पोर्टी और पावरफुल 160cc स्कूटर को अब आप भी खरीद सकते हैं किफायती कीमत पर