47km/l माइलेज के साथ मिलेगी TVS NTorq 125 स्कूटर जो देगा कमाल की परफॉरमेंस

TVS Ntorq 125 स्पोर्टी स्कूटर

इस वक्त भारतीय स्कूटर ग्राहकों के बिच TVS मोटर कंपनी बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। TVS मोटर एक जानी मानी और लोकप्रिय टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। ये भारतीय कंपनी इस वक्त भारत की तीसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। TVS की NTorq 125 एक बहुत स्टाइलिश और पावरफुल स्कूटर है। ये स्कूटर खास तौर से युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई है। चलिए जानते है की क्यों है ये स्कूटर भारत में इतनी खास।

युवा ग्राहकों को पसंद आने वाला डिज़ाइन

NTorq 125
NTorq 125

TVS Ntorq 125 में आपको स्ट्राइकिंग और आधुनिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये स्कूटर यंग रीडरों के लिए बनाई गई है। इस स्कूटर में आपको एयरक्राफ्ट से प्रेरित बॉडी देखने को मिल जाती है। ये बॉडी न केवल इस स्कूटर को एस्थेटिक लुक देती है बल्कि इसे एयरोडायनामिक भी बनाती है। Ntorq 125 स्लीक लाइन और एग्रेसिव स्टान्स के साथ आती है। इस स्कूटर में TVS ने डे टाइम रनिंग लाइट और आकर्षक LED हेडलाइट भी दी है जो Ntorq 125 को फ्यूचरिस्टिक दिखने में मदद करती है।

TVS मोटर की ये स्कूटर भारत में अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में लांच की गई है। ग्राहक अपनी पसंद अनुसार किसी भी रंग का चयन कर सकते है। Ntorq 125 न केवल आकर्षक डिज़ाइन बल्कि आधुनिक फीचरो के साथ भी आती है। इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये क्लस्टर स्पीड, फ्यूल लेवल और नोटिफिकेशन जैसी जानकारियों को दिखाता है। Ntorq 125 में 1285 mm का व्हीलबेस और 155 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है।

47 kmpl की शानदार माइलेज

NTorq 125
NTorq 125

TVS Ntorq 125 एक ऐसी स्कूटर है जिसमे आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये स्कूटर 124.8 cc का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन इस्तेमाल करती है। ये पावरफुल इंजन Ntorq 125 में 9.5 PS की पावर 7000 rpm पे और 10.6 Nm का पीक टार्क 5500 rpm पे पैदा करता है। TVS की ये स्कूटर 47 Kmpl की शानदार माइलेज के साथ आती है।

विशेषताजानकारी
इंजन क्षमता124.8 cc, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड
पावर9.5 PS @ 7000 rpm
पीक टार्क10.6 Nm @ 5500 rpm
माइलेज47 kmpl

अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली स्कूटर ?

TVS Ntorq 125 अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली स्कूटरों में से एक में गिनी जाती है। ये स्पोर्टी स्कूटर भारतीय मार्किट में सुजुकी Avenis, यामाहा RayZR 125 और अप्रिलिअ SR 125 जैसी स्कूटरों से मुकाबला करती है। TVS की ये स्कूटर भारत में बहुत किफायती कीमत पे लाइ गई है। इस स्कूटर की कीमत मत्र ₹86,841 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹1.06 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतडाउन पेमेंट (25%)EMI
TVS NTORQ 125 STD₹86,841₹21,710₹1,301
TVS NTORQ 125 Race Edition₹89,641₹22,410₹1,342
TVS NTORQ 125 Super Squad Edition₹96,441₹24,110₹1,445
TVS NTORQ 125 Race XP₹97,491₹24,373₹1,461
TVS NTORQ 125 XT₹1,05,841₹26,460₹1,587