महिंद्रा की BE.05
महिंद्रा & महिंद्रा जो की एक बड़ी भारतीय कंपनी है जो की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) फील्ड में भी काफी आगे बढ़ रही है। कंपनी ने हालही में कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल लांच किये हैं और अब BE.05 नाम का नया मॉडल भी उनके लाइनअप में एक रोमांचक विकल्प होगा। BE.05 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जो की एनवायरनमेंट-फ्रेंडली और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए बनाई जा रही है। चलिए इस लेख में जानते है महिंद्रा BE.05 में क्या ख़ास चीज़े देखने को मिलेंगी।
आकर्षित डिज़ाइन और फीचर

महिंद्रा BE.05 अपने बोल्ड और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ एक मजबूत विसुअल इम्पैक्ट बनाने वाली है। यह एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में आई है जिसमें आकर्षित डिज़ाइन और अलग कंटूर दिए गए हैं जो इस गाड़ी को डायनामिक और फ्यूचर-रेडी लुक देते हैं। इस गाड़ी का फ्रंट लुक काफी इम्प्रेसिव मिलने वाला है जिसमें एक ग्रिल्ल और स्लीक LED हेडलाइट लगी हुई हैं जो सिर्फ गाड़ी को स्टाइलिश नहीं बनाते बल्कि रात में चलाने के दौरान विजिबिलिटी भी बेहतर करते हैं।
बात अब इस गाडी में दिए गए फीचर की बात करते है तो महिंद्रा BE.05 में बहुत सारे एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं जो आज के ड्राइवर के लिए कन्वेनैंस और कनेक्टिविटी को बढ़ाते हैं। सबसे बड़ा फीचर इसका एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो की एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा और इससे स्मार्टफोन को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इस गाड़ी में एक फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने मिलेगा जो ज़रूरी जानकारी आसान तरीके से दिखायेगा जिससे ड्राइवर गाड़ी की परफॉरमेंस और नेविगेशन को आसानी से देख पाएंगे।
दमदार परफॉरमेंस

बात अब अगर इसके परफॉरमेंस की करे तो महिंद्रा BE.05 जो की टाटा Curvv EV को टक्कर देगी। यह कार एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगी जो की 231 hp और 380 Nm का टार्क उत्पन्न करेगी और इसके साथ ही यह रियर व्हील को पावर देगी। इस गाड़ी में दो बैटरी विकल्प देखने को मिलेंगे: एक 60 kWh और एक बड़ा 79 kWh पैक। बड़ी बैटरी के साथ WLTP साइकिल के मुताबिक़ यह गाड़ी 450 km से ज़्यादा की रेंज ऑफर करेगी।
विशेषता | विवरण |
मोटर पावर | 231 hp |
टार्क | 380 Nm |
बैटरी | 60 kWh और 79 kWh |
रेंज | 450 km |
जानिए क्या होगी कीमत
बात अब अगर इस गाड़ी के कीमत की करे तो महिंद्रा BE.05 की कीमत अभी तक नहीं बताई गई है लेकिन उम्मीद है की यह इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में अच्छा कम्पटीशन करेगी। अब बात अगर इस SUV के लांच की बात करे तो उम्मीद है की इसका लांच 26 नवंबर 2024 को हो सकता है। महिंद्रा का उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को किफायती कीमत पे लांच करना यह दिखाता है की की वो इलेक्ट्रिक व्हीकल को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं खासकर भारत जैसे डेवलपिंग मार्किट में।